Saturday 21 November 2009

khali in khanna


| By: Paramjit Setia
Saturday 21 November 2009 - 23:32:00

Nov 21, 12:57 am

खन्ना-डब्ल्यूडब्ल्यूई में धूम मचाने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली की झलक पाने के लिए वीरवार को खन्ना में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। खली का वीरवार शाम चार बजे स्थानीय जीटीबी मार्केट स्थित आकाश हेल्थ क्लब में आने का कार्यक्रम था, लेकिन वे रात करीब 11 बजे खन्ना पहुंचे। उनकी गाड़ियों का काफिला जैसे ही जीटीबी मार्केट में पहुंचा, प्रशंसकों की भीड़ बेकाबू हो गई। लेकिन प्रशंसकों को उस समय भारी निराशा का सामना करना पड़ा, जब द ग्रेट खली अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। जिससे गुस्साए प्रशंसकों ने काफी हुल्लड़बाजी की। इससे पूर्व खली व उनकी पत्नी हरपिंदर कौर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग मुकाबलों में धूम मचाने वाले और सात बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले दलजीत सिंह केभट्टियां इलाका स्थित आवास पर पहुंचे। जहां दलजीत व इलाका निवासियों ने उनका शानदार स्वागत किया।



comment: 0 printer friendly create pdf of this news item


News Categories