Sunday 22 November 2009

Railway underbridge construction work starts


| By: Paramjit Setia
Sunday 22 November 2009 - 06:27:48


मंडी गोबिंदगढ़-मंडी गोबिंदगढ़ में अंडर रेलवेब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया, जिसका उद्घाटन नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के प्रधान धर्मपाल राव ने किया। इस मौके पर धर्मपाल राव ने कहा कि लोगों की लंबे समय से माग रही है कि गुरू की नगरी को जाने के लिए पुल की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नसराली रेलवे फाटक का रास्ता बंद कर दिया गया है व इस पर काम शुरू कर दिया गया है। यह पुल शीघ्र बना कर लोगों का समर्पित कर दिया जाएगा। इस मौके कौंसिल उपाध्यक्ष हरमीत कौर भांबरी, नगर कौंसिल कार्यकारी अधिकारी रनबीर सिंह, स्टेशन मास्टर प्रवीन कुमार, अकाली नेता जस्सा सिंह आहलुवालिया, अमीर धवन, पंजाब कांग्रेस सचिव हरिन्द्र सिंह भांबरी, पंजाब सचिव नरेन्द्र सिंह सेखों, गुरदीप सिंह गोल्डी, तेजिंदर सिंह रैहल, चरणजीत बाजवा,रन सिंह कल्सी, राकेश गुप्ता, गगनदीप जैन के अलावा शहरवासी उपस्थित थे।



comment: 0 printer friendly create pdf of this news item


News Categories