Friday 04 December 2009

D.G.P in fatehgarh sahib


| By: Paramjit Setia
Friday 04 December 2009 - 01:34:14


फतेहगढ़ साहिब-पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस परमदीप सिंह गिल ने कहा कि प्रदेश के वीआईपीज की सुरक्षा के लिए एक अलग से बटालियन का गठन किया जाएगा ताकि पुलिस थानों के कार्य में रुकावट न हो। डीजीपी बुधवार को गांव महद्दीयां में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस लाइन का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस थानों के कार्याें को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मियों को वीआईपी की सुरक्षा के लिए नही लगाया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से लोगों की सुरक्षा के लिए सौ नए पुलिस थाने स्थापित होंगे। साथ ही कर्मियों के रिक्त पड़े 1600 पदों को भरने के लिए सरकार से मंजूरी मागी गई है। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि नए पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। उन्होंने गाव की ओर से दी गई 25 एकड़ भूमि के लिए आभार जताते हुए कहा कि नए पुलिस लाइन में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहां पुलिस मुलाजिमों के बच्चों के साथ ही गांव के बच्चे भी शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर दो हजार युवाओं को बढि़या ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराने वाले 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विधायक दीदार सिंह भट्टी ने कहा कि तनाव में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों के लिए यह पुलिस लाइन काफी सहायक साबित होगी। पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंधक निर्देशक व आईजी एमके तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस लाइन की प्रमुख इमारतें एक साल में बन जाएंगी जिनमें प्रबंधकीय ब्लाक, कुआटर गार्डज, अस्पताल एमटी विंग, पेट्रोल पंप, बैरक, मैस तथा चारदीवारी का काम शामिल है।

पुलिस लाइन का शिलान्यास करने से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी सिंह साहिब भाई हरपाल सिंह ने अरदास पड़ी। इस मौके पर चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी बीबी सतविन्द्र कौर धारीवाल, जगदीप सिंह चीमा, डीआईजी एसके अस्थाना के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।



comment: 0 printer friendly create pdf of this news item


News Categories